मुंबई को फिर गमगीन कर गई 29 तारीख

Update: 2017-12-29 21:30 GMT
मुंबई में शुक्रवार को कमला मिल परिसर में पार्टी के  दौरान हुआ बड़ा हादसा।

मुंबई (भाषा)। भारत की वित्तीय राजधानी को इस साल तीन भीषण त्रासदी- मूसलाधार बारिश, भगदड़ और भीषण आग का सामना करना पड़ा और ये सभी 29 तारीख को हुई।

तब 10 लोगों की हुई थी मौत

इस तारीख को दुखद घटना की शुरुआत 29 अगस्त को हुई थी, जब जोरदार बारिश से मुंबई में हर तरफ जलजमाव से रेल, सड़क और विमान सेवा बाधित हो गई। इतना ही नहीं, पेड़ उखड गए और हजारों मुंबईवासी जहां-तहां फंस गए। मुंबई और आसपास के इलाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।

एक महीने पहले 23 लोगों की गई थी जान

ठीक एक महीने बाद, 29 सितंबर को एलफिन्सटन रोड और परेल स्टेशनों को जोड़ने वाले एक पुल पर भगदड़ मचने से 23 लोगों की जान चली गई। एक बार फिर आज, 29 तारीख की त्रासदी ने लोगों को शोकाकुल कर दिया। कमला मिल परिसर में जन्मदिन के आयोजन के वक्त पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गयी और 21 घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: मुंबई : कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग, 14 की मौत

तीन तलाक़ पर फ़ैसला क्या वाक़ई महिलाओं की जीत है?

Similar News