75 साल बाद बर्फ में दबी मिलीं स्विट्जरलैंड के एक जोड़े की डेड बॉडी 

Update: 2017-07-19 15:13 GMT
40 साल के मार्सेलिन और 37 साल की फ्रैंसिन ड्यूमोलिंस 1942 से लापता थे।

लखनऊ। स्विट्जरलैंड के एल्प्स ग्लेशियर में एक कपल की 75 साल पुरानी डेड बॉडी मिली हैं। स्विट्जरलैंड की लोकल मीडिया के मुताबिक, इतने सालों से बर्फ में दबे रहने के कारण ये डेड बॉडी अभी तक सुरक्षित हैं। 40 साल के मार्सेलिन और 37 साल की फ्रैंसिन ड्यूमोलिंस 1942 से लापता थे।

यह भी पढ़ें : दुनिया के सबसे गरीब राष्ट्रपति ने देश को बना दिया अमीर, जानिए कैसे

केबल कार कंपनी ग्लेशियर 3000 के एक कर्मचारी को पिछले हफ्ते स्विस कैन्टॉन के कैंडोलिन गाँव में एक पहाड़ पर बर्फ के नीचे दबी हुई इनकी डेड बॉडी मिली। ड्यूमोलिंस के परिवार के मुताबिक, अगस्त 1942 में ये कपल पहाड़ पर अपने पालतू पशुओं को चराने के लिए गए थे और फिर वापस नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें : अजब-गजब शादियां : किसी ने कोबरा सांप तो किसी ने कुत्ते से की शादी

ड्यूमोलिंस की सबसे छोटी बेटी अडरी ने बताया कि यह पहली बार था जब मेरी मां, पापा के साथ पशुओं को चाराने के लिए ले गई थीं। इससे पहले वह प्रेग्नेंट थीं और पहाड़ पर नहीं चढ़ पाती थीं। अडरी ड्यूमोलिंस (79 वर्ष) उस समय 4 साल की थीं जब उनके माता-पिता खो गए थे। वह बताती हैं कि वो उनके बाकी छह भाई-बहन तब से लेकर अब तक उनके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे थे।

स्विट्जरलैंड के वेब पोर्टल ट्रिब्यून डेजेनेवे में छपे फोटो में यह दिख रहा है कि शव के पास से बैकपैक, डिब्बे, किताब, घड़ी और जूते मिले हैं। ग्लेशियर 3000 कंपनी के डायरेक्टर बेर्नहार्ड चैनेन ने लोकल मीडिया को बताया कि, शव के पास मिले कपड़े द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के लग रहे थे। स्थानीय पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही शव का डीएनए टेस्ट कराएगी।

यह भी पढ़ें : ... तो ऑफिस में काम करने वाले भारतीयों को इस बात से है सबसे ज़्यादा दिक्कत

Similar News