संघर्ष विराम के उल्लंघन पर डीजीएमओ ने पाकिस्तान को चेताया 

Update: 2017-07-17 18:26 GMT
फोटो : साभार इंटरनेट

नई दिल्ली (भाषा)। सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जर्नल एके भट्ट ने आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया कि भारत को नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से होने वाली गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों डीजीएमओ ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

Full View

जून में संघर्ष विराम उल्लंघन की 23 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें एक घटना बॉर्डर एक्शन टीम के हमले की और दो घटनाएं पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश की थीं। इनमें तीन जवानों समेत चार लोग मारे गए थे और 12 लोग घायल हो गए थे।

संबंधित खबर : जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी ढेर

संबंधित खबर : जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, छह आतंकवादी ढेर

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News