मध्य प्रदेश उपचुनाव : कोलारस विधानसभा उपचुनाव में 72.82 फीसद और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में 77.35 फीसद मतदान

Update: 2018-02-25 12:38 GMT
शिवराज सिंह चौहान।

भोपाल। मध्य प्रदेश के कोलारस विधानसभा उपचुनाव और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच भारी मतदान हुआ।कोलारस में 72.82 प्रतिशत और मुंगावली में 77.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान को लेकर मतदाताओं में बड़ा उत्साह है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात हैं।

कुछ स्थानों से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की खबरें मिली हैं। मुंगावली थाने के प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को हटा दिया गया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलिना सिंह ने मीडिया को बताया, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान अब तक कुल मिलाकर शांतिपूर्ण चल रहा है।

ये भी पढ़ें- मंथन को जमीन पर उतारने को चाहिए संसाधन और राजनीतिक इच्छाशक्ति

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली उप चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक होगा।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह से मतदान की रफ्तार काफी तेज है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। सुबह 10 बजे तक जहां कोलारस में 16 और मुंगावली में 17 प्रतिशत मतदान हुआ था। साढ़े 11 बजे तक मतदान बढ़कर 25 और 30 प्रतिशत पर पहुंच गया। साथ ही कोलारस में 15 और मुंगावली में 17 वीवीपेट मशीनों को बदलना पड़ा है। मतदान में मुंगावली में दोपहर साढ़े बारह बजे तक 41 प्रतिशत तथा कोलारस में 35 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- सिंचाई के लिए कमाल का है यह बर्षा पंप , न बिजली की जरूरत और न ही ईंधन की 

मतदान के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के दिगोर गांव में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला। इसी तरह मतदान क्रमांक 56 में भी विवाद की खबर मिली है। चुनाव आयोग के निर्देश पर मुंगावली के थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर रिशेश्वर सिंह को पदस्थ किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने कोलारस और मुंगावली क्षेत्र के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में आज सार्वजनिक अवकाश है।

ये भी पढ़ें- सिंचाई के लिए कमाल का जुगाड़ : ग्लूकोज की बोतलों से बनाइए देसी ड्रिप सिस्टम

कोलारस विधानसभा उप चुनाव में 22 तथा मुंगावली विधानसभा उप चुनाव में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। कोलारस में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के महेंद्र यादव और भाजपा के देवेंद्र जैन के बीच है। वहीं मुंगावली में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र यादव तथा बाई साहब के बीच है। कोलारस में सभी उम्मीदवार पुरुष तथा मुंगावली में 10 पुरुष एवं तीन महिला उम्मीदवार हैं। कोलारस निर्वाचन क्षेत्र के 2,44,457 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1,30,697 पुरुष, 1,13,753 महिला और सात थर्ड जेंडर शामिल हैं। मुंगावली में 1,91,009 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 1,02075 पुरुष, 88,933 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें- बेरोजगारों के लिए खुशखबरी : सिर्फ दसवीं पास भी कर सकेंगे रेलवे के लेवल-1 पद के लिए आवेदन

कोलारस और मुंगावली के 575 मतदान केंद्रों के लिए तीन हजार से अधिक मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 30-30 संवेदनशील मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग करवाई जा रही है। कोलारस में 311 में से 200 और मुंगावली में 264 में से 133 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। उप चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपेट मशीन भी लगाई गई है ताकि मतदाता देख सकें कि उन्होंने जो वोट दिया है वह सही है या नहीं। इसके लिए उन्हें सात सेकण्ड का समय मिलेगा। कोलारस में 835 और मुंगावली में 400 ईवीएम का उपयोग होगा। कोलारस में 440 और मुंगावली में 360 वीवीपेट लगाई गई हैं।

कोलारस और मुंगावली में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान-केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोलारस में केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की 10 कंपनी तैनात की गई हैं। मध्यप्रदेश एसएएफ की तीन कंपनी के अलावा स्थानीय पुलिस बल और होमगार्ड भी क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। मुंगावली में केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की आठ तथा एसएएफ की तीन कंपनी तैनात की गई हैं। यहां स्थानीय पुलिस बल और होमगार्ड की व्यवस्था अलग से की गई है।

ये भी पढ़ें- एक दम ज़ुदा होगा खबरों का अंदाज, गांव कनेक्शन और द क्विंट पर आ रहा है “द नीलेश मिसरा शो”

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इनपुट आईएएनएस

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News