एएमयू ने मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी को मानद प्रोफेसर चुना 

Update: 2017-07-18 20:32 GMT
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय।

लखनऊ। मजलिसे ओलमाए हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मानद प्रोफेसर चुने जाने पर मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी को थियोलोजी विभाग के लिए मानद प्रोफेसर चयन किया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाक्टर जावेद अख्तर ने विश्वविद्यालय द्वारा लिखित रूप में मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी को चुने जाने की खबर दी है। इसलिए मौलाना कल्बे जवाद नकवी 1 अगस्त से मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच लेक्चर देंगे।

मौलाना को मानद प्रोफेसर चुने जाने पर पर मुबारकबाद का सिलसिला जारी है, विभन्न धर्म गुरूओं ने मुस्लिम विश्वविद्यालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह एक अच्छा कदम है जिसकी सराहना की जानी चाहिए। शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्यों और प्रमुखों ने मुस्लिम विश्वविद्यालय के इस निर्णय को सराहा है।

Full View

मौलाना हुसैन मेहदी हुसैनी मुंबई (अध्यक्ष मजलिस उलेमाए हिंद), मौलाना मोहसिन तकवी, इमामे जुमा शिया जामा मस्जिद दिल्ली, (उपाध्यक्ष मजलिस उलेमाए हिंद) मौलाना रजा हुसैन (संस्थागत मकसदे हुसैनी), निसार अहमद जेनपूरी, जलाल हैदर नकवी दिल्ली, तकी हैदर दिल्ली, मौलाना करामत हुसैन जाफरी मुंबई, अतहर अब्बास कलकतवी, व अन्य विद्वानों ने मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी को बधाई दी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के निर्णय का स्वागत किया है।

संबंधित खबर : वायरल वीडियो : गांव में भैंस चराने वाले इस बच्चे के स्टंट आपको हैरत में डाल देंगे

संबंधित खबर : केंद्र की योजनाओं से दूर कानपुर का एक गांव, ग्रामीण खुले में शौच जाने के लिए मजबूर

संबंधित खबर : किताबों के गांव में आपका स्वागत है, यहां हर घर में बनी है लाइब्रेरी

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News