यूपी की सड़कों के लिए एडीबी देगा 300 मिलयन डॉलर का कर्ज 

Update: 2017-06-27 21:39 GMT
एशियाई विकास बैंक का हेडक्वार्टर।

लखनऊ। एशियाई विकास बैंक उत्तर प्रदेश में सड़कों के निर्माण में अपना सहयोग देगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश जिला सड़क सुधार परियोजना के लिए एशियाई विकास बैंक उत्तर प्रदेश को 300 मिलयन डॉलर कर्ज देगा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। इससे राज्य में लगभग 403 किलोमीटर की प्रमुख जिला सड़कों का सुधार किया जाएगा।

इस अवसर पर नाकाओ ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश में एडीबी के लिए मील का पत्थर है। इसका उपयोग प्रमुख जिला सड़कों का बारामासी उपयोग और उन्नत सुरक्षा मानकों के लिए सुधार करके राज्य की सड़कों को उच्चस्तरीय बनाना है। यह परियोजना राज्य सरकार के मुख्य सड़क नेटवर्क सुधार मास्टार प्लान को सहायता देगी।

ये भी पढ़ें : UP: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की डेडलाइन खत्म, 63 फीसदी सड़कें चमकाने का दावा

ताकेहिको नाकाओ अपनी तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर लखनऊ पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री आदित्यानाथ से मुलाकात करके एडीबी और राज्य के बीच भावी सहयोग पर चर्चा हुई। एशियाई विकास बैंक का मनीला में मुख्यालय है। जो एशिया और प्रशांत क्षेत्र से गरीबी को कम करने लिए काम करती है। 1966 में स्थापित एडीबी इस प्रदेश में विकास साझेदारी के 50 वर्षों का जश्न मना रही है। एडीबी में 67 देशों का स्वामित्व है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News