7वीं कक्षा के दीपक कुमार पटेल ने बना दिए 200 हवाई जहाज़

Update: 2017-10-10 17:19 GMT
दीपक पटेल

बीसी यादव

गाँव कनेक्शन/कम्युनिटी जर्नलिस्ट

मछलीशहर (जौनपुर)। मछलीशहर तहसील के करौंदा गाँव निवासी एक मैकेनिक के बेटे ने वो कारनामा कर दिखाया है जो बड़े-बड़ों के लिए मुश्किल होता है। सातवीं में पढ़ने वाले लड़के ने एक नहीं 200 से अधिक हवाई जहाज बना डाले। इसमें एक दर्जन से ज्यादा हवाई जहाज उसके हौसले की तरह हवा में उड़ते हैं। दीपक कुमार पटेल का सपना बड़े होकर वैज्ञानिक बनने का है।

दीपक कुमार पटेल के पिता रामधारी पटेल मछलीशहर तहसील के करौंदा गाँव निवासी हैं। उनकी पत्नी सावित्री देवी गृहिणी हैं। रामधारी पटेल की खाखोपुर में एक इलेक्ट्रानिक की दुकान हैं। जहां वह खराब कलपुर्जों को बनाते हैं, लेकिन उनके बेटे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि उनका सीना फक्र से चौड़ा हो गया है। दीपक कुमार पटेल सातवीं का छात्र है और वह होरिल राव इंटर कॉलेज कुंवरपुर में पढ़ाई करता है।

ये भी पढ़ें : वाह ! विदेश मंत्रालय की नौकरी छोड़कर बिहार के सैकड़ों युवाओं को दिलाई सरकारी नौकरी

Full View

उसने बताया कि वह अक्सर अपने पिता के साथ उनकी दुकान पर जाया करता है। पिता को खराब कलपुरजों को बनाता देखकर वह भी कुछ न कुछ बनाने लगता। करीब तीन वर्ष पहले उसने थरमाकोल की मदद से एक हवाई जहाज का मॉडल तैयार किया। उसने यह बात ठानी कि इस हवाई जहाज को उड़ाएगा। इसके बाद उसने हवाई जहाज में मोटर लगाई, ब्लेड के पर और बैटरी आदि सामान लगाए। सेंसर के जरिए रिमोट कंट्रोल से हवाई जहाज को कंट्रोल किया।

ये भी पढ़ें- 17 वर्षीय मानसी स्वच्छ भारत अभियान को दे रही नई उड़ान

हालांकि उसने करीब 190 हवाई जहाज बना दिए लेकिन कोई हवाई जहाज उड़ान नहीं भर सका। सिर्फ दौड़ ही पा रहा था। कोई और होता तो शायद फिर उम्मीद तोड़ चुका होता लेकिन दीपक ने अपनी उम्मीदों का दीया बुझने नहीं दिया और आखिरकार करीब दो किलो वजन का एक हवाई जहाज तैयार किया और उसे उड़ा भी लिया। इस हवाई जहाज में उसने 1200-1200 केबी की दो मोटर सेट की। इसके अलावा मोबाइल फोन में लगने वाली 2200 एमएच की बैटरी लगाई। सेंसर लगाया और रिमोर्ट कंट्रोल बाहर से खरीदकर हवाई जहाज के साथ जोड़ा। एक हवाई जहाज जब हवा में उड़ा तो उसी के जैसे करीब एक दर्जन हवाई जहाज तैयार कर लिया।

पिछले दिनों रोडवेज परिसर में भरी उड़ान

मछलीशहर रोडवेज परिसर में पिछले दिनों दीपक ने अपने हवाई जहाज को उड़ाया। हवाई जहाज को उड़ते हुए देखने के लिए वहां काफी लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद दीपक ने हवाई जहाज को रिमोर्ट कंट्रोल से दौड़ाया। कुछ दूर जाने के बाद हवाई जहाज हवा में उड़ने लगा। दीपक ने बताया कि उसका बनाया हुआ हवाई जहाज हवा में करीब 500 मीटर तक उड़ सकता है। क्योंकि इससे ज्यादा रिमोर्ट कंट्रोल काम करना बंद कर देता है। ऐसे में हवाई जहाज गिर सकता है। जब उसने रोडवेज परिसर में हवाई जहाज उड़ाया तो वहां मौजूद हर किसी ने उसके जज्बे को सलाम किया।

बनना चाहता है वैज्ञानिक

दीपक ने बताया कि उसने हवाई जहाज को उड़ते हुए देखा तो उसने ठान लिया कि वह भी हवाई जहाज बनाएगा। उसने बताया कि आगे चलकर उसका सपना वैज्ञानिक बनने का है। ताकि देश की सेवा कर सके। इसके अलावा अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने देश का नाम रोशन कर सके। वह पढ़ाई में भी काफी तेज है। हमेशा परीक्षा में अच्छे अंक लाता है।

ये भी पढ़ें- तानों की परवाह न कर प्रेरणा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी

पिता ने बढ़ाया हौसला

रामधारी पटेल ने बताया कि उनके बेटे ने जो कर के दिखाया है। उससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि बेटो को जिस चीज की जरूरत पड़ती है। वह उसे पूरी करते हैं। मां सावित्री देवी का कहना है कि मैं और मेरे पति से आठवीं तक ही पढ़ाई कर सकें हैं। इसलिए अपने बेटे को बहुत ज्यादा पढ़ाना चाहती हूं। ताकि वह हम दोनों का नाम रोशन कर सके।

ये भी पढ़ें : तीन कुर्ते और एक साइकिल वाला आईआईटी प्रोफेसर, लाखों आदिवासियों की संवार रहे जिंदगी

Similar News