बाराबंकी में किसानों ने किया योग विश्राम, शव आसन करके किया फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

Update: 2017-06-21 11:35 GMT
भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओ शव आसन कर केजाम किया हाईवे।

रिपोर्टर - सतीश कश्यप

बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जब एक तरफ जहां पूरे देश के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में जोर शोर से योग दिवस मनाया जा रहा है तो वहीं भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव आसन करके जाम लगा दिया है।

बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह वा मंडल अध्यक्ष लखनऊ हरिनाम सिंह जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा सहित जिले के सैकड़ो किसानों ने लखनऊ फैजाबाद एन एच -28 हाई वे जाम कर योगी और मोदी सरकार के योग दिवस का विरोध कर शव आसन कर रहे हैं इन लोगों की मांग है किसान हर समय योगा करता है मोदी सरकार किसानों का किया हुवा कर्ज माफ करे, उन्होंने कहा आज किसानों की हालत बद से बत्तर होती जा रही है और योगी मोदी सरकार योग दिवस मना रही है किसानों को गोली मारी जा रही है उनके फसलों का वाजिद दाम नही मिल पा रहा है मोदी सरकार किसानों से बात नही करते और ये इसी तरह के कार्यक्रम करके देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

Full View

किसानों ने स्वामीनाथन आयोग लागू करने, मंदसौर में मारे गए किसानों की CBI जांच और फसल का सही दाम मिले इसको लेकर ऐसा किया।

Full View

ये भी पढ़ें : International yoga day 2017 : योग दिवस पर बोले मोदी- योग के कारण पूरा विश्व भारत से जुड़ गया है

ये भी देखें : तस्वीरों में देखिए #InternationalYogaDay पर पीएम नरेंद्र मोदी का अंदाज़

महिला किसान भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन किसान हाइवे से हटने को तैयार नहीं हैं।

Similar News