Budget 2026 : बजट का complete लेखा-जोखा। Budget explainer
बजट 2026 की सबसे बड़ी खासियत खेती में तकनीक का समावेश है, जिसके तहत किसानों को उनकी स्थानीय भाषा में सटीक जानकारी देने के लिए 'भारत विस्तार' AI टूल लॉन्च करने का प्रस्ताव रखा गया है। जहाँ एक ओर शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट में बड़ी बढ़ोतरी के साथ महिला छात्रावास और नए आयुर्वेद संस्थान खोलने का वादा किया गया है, वहीं उर्वरक और खाद्य सब्सिडी में कटौती भी देखने को मिली है। इसके अलावा, नारियल, काजू और चंदन जैसी नकदी फसलों के साथ-साथ मत्स्य पालन के लिए 500 अमृत सरोवरों के विकास के जरिए छोटे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
