दिल्ली किसान आंदोलन का दूसरा दिन : पंजाब के किसान बोले, देश का पेट भरने के लिए सरकारों ने हमें बर्बाद किया

Update: 2017-11-21 12:57 GMT
किसानों का विरोध प्रदर्शन। (सभी फोटो-अभिषेक वर्मा)

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के दूसरे दिन भी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों का विरोध किया।

ये भी पढ़ें - केंद्र को सभी राज्यों में कृषि ऋण माफ करना चाहिए : योगेंद्र यादव

गौरतलब है कि नई दिल्ली में देशभर के 184 किसान संगठनों से जुड़े किसान सोमवार से ही इकट्ठा हुए थे। किसान संपूर्ण कर्जमाफी और फसल का डेढ़ गुना मूल्य की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के बैनर तले किसान संगठनों ने रामलीला मैदान से संसद मार्ग तक विरोध मार्च शुरू किया।

पंजाब से आए किसान नेता।

देशभर के किसानों में अपनी सरकारों के प्रति भारी रोष है। पंजाब से आए रूपा सिंह, अध्यक्ष, किसान यूनियन ने कहा कि देश का पेट भरने के लिए सरकारों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया। हरित क्रांति और मशीनीकरण ने खेती की लागत बढ़ायी। कंपनियां मालामाल हुईं आैर किसान कंगाल होकर आत्महत्या कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - संसद मार्ग पर लिखा गया नया इतिहास, शीतकालीन सत्र से पहले किसानों की हुंकार

ये भी पढ़ें - अाखिर कैसे रुकेगी किसानों की आत्महत्याएं, नई दिल्ली में देशभर के किसानों ने सरकार को घेरा

ये भी पढ़ें - “सिर्फ किसान ही नहीं उनकी पत्नियां व बच्चे भी खुदकुशी करने की कोशिश कर रहे हैं”

Similar News