तुक्का लगाइए, कल कैसा होगा हज हाउस का रंग

Update: 2018-01-06 21:49 GMT
लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की दीवारों का रंग बदला।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हज समिति की दीवारों का रंग एक बार फिर बदल गया है, और अब यह देखने वाला होगा कि रंगों पर बढ़ती राजनीति के बीच हज समिति की दीवारों का रंग क्या फिर बदलेगा।

दरअसल, एक दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बापू भवन स्थित उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की दीवारें भगवा रंग में रंग दी गई थीं। दीवारों के भगवाकरण होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनैतिक पार्टियों और मुस्लिम संगठनों ने प्रदेश सरकार का जमकर विरोध किया।

ऐसी स्थिति में सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही एक बार फिर दीवारों का रंग बदल कर पीले रंग में रंग दिया गया। हालांकि इससे पहले हज हाउस की दीवारों पर सफेद और हरा रंग था।

वहीं, इससे पहले अपनी सरकार का बचाव करते हुए हज मंत्री मोहसिन रजा ने कहा था कि ऐसे मामलों को तूल देने की कोई जरुरत नहीं है। केसरिया रंग ऊर्जा का प्रतीक है। अब भवन अच्छा दिख रहा है। विपक्ष के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, लिहाजा वह ऐसे मुद्दों को उछाल रहा है।

यह भी पढ़ें: ड्यूटी पर जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को 40 लाख की सहायता

घोटाले ही घोटाले, जानें कब-कब, कैसे-कैसे हुए घोटाले

Similar News