लखनऊ। आज देश की लाखों महिलाओं के लिए सम्मान का दिन है, क्योंकि आज पहली बार महिला किसान दिवस मनाया जा रहा है। महिलाएं हमेशा से खेतों में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा काम करती हैं, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में ग्रामीण महिलाओं का कृषि क्षेत्र में योगदान 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है।
खाद्य और कृषि संगठन (Food & Agriculture Organisation) के आंकड़ों की मानें तो कृषि क्षेत्र में कुल श्रम में ग्रामीण महिलाओं का योगदान 43 प्रतिशत है, वहीं कुछ विकसित देशों में यह आंकड़ा 70 से 80 प्रतिशत भी है। ऐसे में महिला किसान की खेती-किसानी में बड़ी भूमिका को देखते हुए भारत में 15 अक्टूबर को पहली बार महिला किसान दिवस मनाया जा रहा है।